बिहार मे आकाशीय बिजली एवं आंधी तूफान से बिहार में 80 से ज़्यादा लोगो के मरने की खबर

बिहार मे आकाशीय बिजली एवं आंधी तूफान से बिहार में 80 से ज़्यादा लोगो के मरने की खबर

बिहार-इस वक्त की बड़ी खबर बिहार से हैं आंधी तूफान व आकाशी बिजली इस वक्त तबाही का मंजर मचाए है क्योंकि बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 80 लोगों की मौत हो गई है वही काफी लोग झुलस गए हैं इसके साथ ही उत्तर बिहार सहित कई जिलों में आज लगातार बारिश हो रही है मौसम विभाग ने पहले ही आज और कल के लिए भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार गुरुवार को अररिया और किशनगंज जिले को रेड जोन में रखा है पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान सारण, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, पूर्णिया, सहरसा और मधेपुरा को ऑरेंज जोन में रखा गया है अभी तक 80 लोगों के मरने की खबर आ रही है यह संख्या और बढ़ भी सकती है एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में ठनका गिरने से पहली बार मौत हुई है

जानकारी के अनुसार, गोपालगंज. सीवान, मधुबनी, मोतिहारी, दरभंगा में वज्रपात से 80लोगों की मौत हो गई है, इनमें गोपालगंज में 13, सीवान में पांच, मधुबनी व मोतिहारी में दो-दो और दरभंगा में एक व्यक्ति की मौत हुई है वहीं सभी जिलों में 12 घायलों का इलाज भी चल रहा है कहा जा रहा है कि ज्यादातर लोग खेत में धान रोपने के काम में लगे हुए थे और बारिश के बाद वज्रपात से इनकी मौत हो गई है

अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में दक्षिण बिहार से गुजर रही टर्फ ऑफ लाइन उत्तर बिहार की ओर शिफ्ट होगी इसके साथ ही अरब सागर और बंगाल की खाड़ी क्षेत्र से आ रही नमी युक्त हवाओं का उत्तर बिहार में मिलन होगा इस वजह से भारी बारिश की ऐसी स्थिति बनी है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks