इस राज्य में बढ़ा lockdown 31 जुलाई तक

राज्य में अब तक कोरोना वायरस के कुल 15173 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं. सीएम ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन को बढ़ाकर 31 जुलाई तक कर दिया है.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में जारी लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाने की घोषणा की. ये एलान बुधवार को किया गया ताकि कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोका जा सके. पश्चिम बंगाल में फिलहाल जारी लॉकडाउन 30 जून को समाप्त होने वाला था.

राज्य सचिवालय के सामने स्थित सभागार में सर्वदलीय बैठक में भाग लेने के बाद बनर्जी ने कहा कि नेताओं के बीच विचारों की भिन्नता थी, लेकिन अंतत: तय किया गया कि लॉकडाउन को कुछ ढील के साथ जुलाई के अंत तक बढ़ा दिया जाए.

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 445 नए केस

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस से 11 और मरीजों की मौत हो गई और मृतकों का आंकड़ा 591 हुआ. इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 के  445 नए केस सामने आए हैं. नए मामलों के सामने आने के साथ ही राज्य में पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 15173 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बुधवार को इलाज के बाद 484 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. अब तक राज्य में 9,702 लोग इलाज के बाद कोरोना वायरस से ठीक हो अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं.

राज्य में डिस्चार्ज रेट 63.94 फीसदी

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में डिस्चार्ज रेट 63.94 फीसदी है. 23 जुलाई तक कुल 4,20,277 टेस्ट किए जा चुके हैं और 24 जून को 9,489 टेस्ट किए गए. कुल मिलाकर पश्चिम बंगाल में 4,29,766 टेस्ट किए जा चुके हैं. प्रति दस लाख की आबादी पर 4,775 टेस्ट किए जा रहे हैं.

अब तक सरकारी क्वॉरन्टीन से 92189 लोगों को रिलीज किया जा चुका है

पश्चिम बंगाल में आज की तारीख तक 582 सरकारी क्वॉरन्टीन सेंटर्स हैं और इसमें 8585 लोग फिलहाल रह रहे हैं. अब तक 92189 लोगों को सरकारी क्वॉरन्टीन से रिलीज किया जा चुका है.

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks