नाबालिग किशोरी से सचिन ने चाकू की नोक पर बलात्कार

@रामराज! नाबालिग किशोरी से सचिन ने चाकू की नोक पर बलात्कार

पुरानी अयोध्या: गोसाईगंज थाना क्षेत्र के शेरवाघाट एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। रेप की घटना उस समय हुई जब नाबालिग किशोरी शौच के लिए जा रही थी। तभी घात लगाए बैठे गांव के ही युवक ने उसे दबोच लिया और चाकू की नोक पर शौचालय में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीडि़त नाबालिग किशोरी के पिता ने मामले की तहरीर स्थानीय थाने में दी है, तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पास्को एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया,और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि यह घटना गोसाईगंज थाना क्षेत्र के शेरवाघाट गांव की है जहां पर नाबालिग किशोरी शौच के लिए गई थी। तभी पड़ोस के ही रहने वाला सचिन पुत्र जैसराज ने पीछे से आकर नाबालिक को जबरदस्ती शौचालय में ले जाकर दुष्कर्म की घटना का अंजाम दिया। रेप के बाद आरोपी ने नाबालिग को छोड़कर फरार हो गया।इसके बाद घर पहुंची पीडि़त ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए।

इसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर पीडि़त नाबालिग को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवाया। गोसाईगंज थाना प्रभारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि नाबालिग किशोरी के साथ पड़ोस के रहने वाले युवक के खिलाफ रेप की शिकायत के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुखबिर की सूचना पर महबूबगंज के पास से रेप के आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks