कानपुर ग्रामीण प्रेसक्लब ने
पत्रकार हत्या के विरोध में सौंपा ज्ञापन
बिल्हौर: प्रदेश में बढ़ रहे पत्रकार हत्या, उत्पीड़न के मामले को लेकर कानपुर ग्रामींण प्रेस क्लब के आवाहन पर पत्रकारों ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंप कर मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।![]()
ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों ने बताया कि उन्नाव जिला संवाददाता की दिनदहाड़े गोलियों से छलनी करने की घटना दिल दहलाने वाली है। इससे निर्भीक, निष्पक्ष पत्रकारिता करने वालों का मनोबल गिरा है। इस घटना के बाद पत्रकार सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। इसलिए महामहिम राज्यपाल महोदय से मांग की गई है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी दिए जाने के साथ कम से कम बीस लाख रुपए की आर्थिक मदद के साथ पत्रकार परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। बताते चलें कि 19 जून को सांध्य दैनिक कम्पू मेल के जिला संवाददाता शुभममणि त्रीपाठी की उन्नाव-शुक्लागंज रोड पर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री अनिल अग्निहोत्री जी के साथ संरक्षक श्री रामनरेश यादव जी, अनुराग दि्वेदी, मनोज शर्मा, मयंक शुक्ला, मुजीब खान, डा राहुल त्रिवेदी , प्रदुम्न कटियार व आनन्द तिवारी,कसीम खाँ,
आदि पत्रकार मौजूद रहे।