कोरोना महामारी के दौरान 05 जुआरी जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

*एटा ~ थाना मिरहची पुलिस की छापामारी, कोरोना महामारी के दौरान 05 जुआरी जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार, 3540/- रुपये व तास पत्ते बरामद।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में महामारी के दौरान अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य जुआ/सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिरहची पुलिस द्वारा पांच जुआरियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

दिनांक 21.06.2020 को थाना मिरहची पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर फरीदपुर रोड पर आम के बाग से पांच जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। जामातलाशी तथा मौके पर *3540 रुपये व तास पत्ते* बरामद किए गए हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मिरहची पर *मु०अ०सं० 101/2020 धारा 13 जुआ एक्ट, 188, 269, 270 भादवि व 3 महामारी अधिनियम* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता*
1- वीरेश पुत्र मानपाल निवासी ग्राम फरीदपुर थाना मारहरा एटा।
2- गेंदालाल पुत्र लालाराम निवासी उपरोक्त
3- रामगोपाल पुत्र पवन कुमार निवासी उपरोक्त
4- हुब्बलाल पुत्र गणेश निवासी उपरोक्त
5- मेवाराम पुत्र साहब सिंह निवासी उपरोक्त।

*बरामदगी*
1- 3540 रुपये व 52 पत्ते बरामद।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks