*एटा – थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, थाना मारहरा क्षेत्र में युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की घटना में फरार वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना मारहरा पुलिस द्वारा थाना मारहरा़ पर पंजीकृत *मुअसं- 103/2020 धारा 363 भादवि* में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।
*घटना:-* दिनांक 14.06.2020 को वादी श्री राजेन्द्र सिंह पुत्र हरिबाबू निवासी ग्राम महमूदपुर नगरिया थाना मारहरा एटा द्वारा थाना मारहरा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि गांव का ही विशाल तथा उसका दोस्त वादी की बहन को घर से बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। इस सूचना पर थाना मारहरा पर *मुअसं- 103/2020 धारा 363 भादवि* पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष मारहरा को निर्देशित किया गया। दिनांक 21.06.2020 को क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना मारहरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी विशाल को महमूदपुर नगरिया मोड के पास से समय करीब 10.00 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-*
1- विशाल पुत्र अमरसिंह निवासी महमूदपुर नगरिया थाना मारहरा एटा।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*
1- उ.नि. मंजीत सिंह
2- आरक्षी अंकित कुमार
3- आरक्षी अनिल शर्मा
4- मुख्यआरक्षी चालक श्यामपाल सिंह