नाबालिग गैंगरेप पीडि़ता को न्याय दिलाने के लिए पुलिस अधीक्षक से मिला बसपा प्रतिनिधि मंडल

नाबालिग गैंगरेप पीडि़ता को न्याय दिलाने के लिए पुलिस अधीक्षक से मिला बसपा प्रतिनिधि मंडल*

विधान सभा क्षेत्र आलापुर अम्बेडकरनगर के जहांगीरगंज थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत रामपुर सराय निवासिनी नाबालिग गैंगरेप पीडि़ता को न्याय दिलाने एवं दो गिरफ्तार अभियुक्तों के अलावा अन्य आरोपियों को गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी से बहुजन समाज पार्टी का प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय अम्बेडकरनगर में मुलाकात की।पीडि़ता एवं पीडि़ता के परिजनों की सुरक्षा व्यवस्था दिलाने के लिए भी प्रतिनिधि मंडल ने वार्ता की।नाबालिग गैंगरेप पीडि़ता का इलाज मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर टाण्डा अम्बेडकरनगर में चल रहा है।उसके स्वास्थ्य सम्बन्धित विन्दुओ पर भी चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि जांच कर घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जायेगी तथा पीडि़ता एवं पीडि़ता के परिजनों को सुरक्षा प्रदान करने का तथा आर्थिक मदद करने का आश्वासन दिलाते हुए पीडि़ता का हर प्रकार से मदद करने का भरोसा दिलाया।तत्पश्चात प्रतिनिधि मंडल मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर टाण्डा पहुंच कर पीडि़ता से मिलकर हाल जाना व उनके परिजनों से मिलकर आर्थिक मदद करते हुए
हर प्रकार से मदद करने को कहा।प्रतिनिधि मंडल में नेता विधान मण्डल दल बसपा एवं पूर्व मंत्री लालजी वर्मा तथा बहुजन समाज पार्टी के मुख्य सेक्टर प्रभारी एवं पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त,नेता संसदीय दल बसपा सांसद रितेश पाण्डेय,बसपा पूर्व प्रत्याशी टाण्डा मनोज कुमार वर्मा,जिला अध्यक्ष अरविंद गौतम,अजय गौतम एडवोकेट,बृजलाल भारती,भोला वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks