*संदिग्ध व्यक्ति कोरोना की रिपोर्ट आने तक रहेंगे होम क्वारंटीन*
आईएलआई, एसएआरआई एवं डायलिसिस के मरीजों की निजी अस्पतालों से निर्धारित प्रारूप पर सूची प्राप्त करते हुये सेम्पलिंग करा ली जाये। जिन व्यक्तियों की कोविड-19 की जाॅच हेतु सेम्पलिंग हो गयी है और उनकी जाॅच रिपोर्ट नहीं आयी है। ऐसे व्यक्ति तब तक होम क्वारंटीन रहेंगे जब तक कि उनकी जाॅच रिपोर्ट न आ जाये तथा ऐसे मरीज जिनमें कोविड-19 के लक्षण पाये जाते है परन्तु रिपोर्ट प्राप्त होना बाकी हो ऐसे मरीज की मृत्यु की दशा में शव का निस्तारण कोविड-19 के प्रोटोकाॅल की अनुसार बिना किसी विलम्ब के किया जाये।इसके अतिरिक्त समस्त सीएचसी,पीएचसी एवं जिला अस्पताल जनरल ओपीडी में आये मरीजों का विवरण कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं कोरोना कंट्रोल रूम में उपलब्ध कराना सुनिष्चित करें।