अवैध तमंचा व दो जिन्दा कारतूस सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

*एटा ~ जलेसर पुलिस को मिली सफलता चेकिंग के दौरान एक अवैध तमंचा व दो जिन्दा कारतूस सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में कोरोना महामारी के दौरान जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को एक अवैध तमंचा, दो जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

*गिरफ्तारी:-* दिनांक 17.06.2020 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रफीक पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी मौ० किरी कस्बा व थाना जलेसर जनपद एटा को एक अवैध तमंचा, दो जिन्दा कारतूस सहित बड़ी दरगाह के पास से समय करीब 23.45 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जलेसर पर *मु0अ0स0- 236/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* पंजीकृत थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता:-*
1. रफीक पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी मौ० किरी कस्बा व थाना जलेसर जनपद एटा

*बरामदगी:-*
1- एक अवैध तमंचा व दो जिन्दा कारतूस।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks