सिविल लाइन क्षेत्र में युवक ने खुद को चाकू मारकर किया गंभीर घायल-रिपोर्ट,राहुल शर्मा

*सिविल लाइन क्षेत्र में युवक ने खुद को चाकू मारकर किया गंभीर घायल*

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला लोको कॉलोनी निवासी राजू पुत्र हबीब खान दिल्ली में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ एक निजी कंपनी में मजदूरी करता था लॉकडाउन के चलते वह अपनी पत्नी को लेकर अलीगढ़ अपने घर लोको कालोनी आ गया और उसके बाद पति पत्नी और बच्चों के साथ रहने लगा। जानकारी के अनुसार राजू नशे का आदी है और वह आए दिन पत्नी को मारपीट कर उसके बचत के पैसे छीन कर शराब पी जाता है और कई तरह के नशे भी करता है। आज सुबह पत्नी ने पैसे नहीं दिए तो वह उससे जबरन ₹20 छीन कर भाग गया और नशे की गोलियां खाकर अपने दोनों हाथों को चाकू के प्रहार से खुद को गंभीर घायल कर लिया। यह देख परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर आए जहां उसकी गंभीर हालत होने पर उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Attachments area

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks