गालवान में भारतीय जवानों का जान गंवाना बेहद पीड़ादायक, राष्ट्र उनकी बहादुरी और बलिदान को कभी नहीं भूलेगा : राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने ट्वीट करके लिखा, ”गालवान में भारतीय जवानों का जाना बेहद विचलित करने वाला और पीड़ादायक है… हमारे जवानों ने कर्तव्य के पथ पर असीम साहस और हिम्मत का प्रदर्शन किया और भारतीय सेना की परम्परा को जीवंत रखते हुए अपनी जानें कुर्बान कर दीं… राष्ट्र उनकी बहादुरी और बलिदान को कभी नहीं भूलेगा.”

उन्होंने आगे लिखा, ”मेरा संवेदनाएं वीरगति को प्राप्त हुए उन सैनिकों के परिवारों के साथ है… इस कठिन घड़ी में समूचा देश कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़ा है… हमें भारत के वीर सपूतों की बहादुरी और उनके अदम्य साहस पर गर्व है.”

गौरतलब है कि सोमवार रात गालवान घाटी में भारत और चीन की सेना में हिंसक झड़प हुई थी. इस झड़प में भारत के 20 जवानों की जान चली गई है. इसके अलावा भारत के चार जवान की स्थिति गंभीर है. सेना ने इस बात की पुष्टि की है. वहीं, इस हिंसक झड़प में चीनी पक्ष को भी खासा नुकसान हुआ है.समाचार एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से मंगलवार रात को बताया कि भारतीय पक्ष द्वारा सुने गए इंटरसेप्ट से पता चला है कि लद्दाख की गालवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में चीनी पक्ष की ओर से कम से कम 43 सैनिक जान गंवा चुके हैं या गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सीमा पर चीनी हेलिकॉप्टरों की आवाजाही बढ़ गई है.

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks