*एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, नगला छोटे में हुई युवक की हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहे दो अभियुक्त गिरफ्तार।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत *मुअसं- 279/2020 धारा 307, 323, 435 व 427 भादंवि* की घटना में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।
*घटना :-* दिनांक 15.06.2020 को वादी श्री चंद्रशेखर पुत्र नाथूराम निवासी ग्राम परौली सुहागपुर थाना जैथरा, एटा द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 14.06.2020 को वादी अपने खेतों को ट्रेक्टर से जोत रहा था, उसी वक़्त रामवीर सिंह, श्याम पाल यादव तथा बाबा ने वादी के ट्रेक्टर में आग लगा दी, विरोध करने पर वादी के ऊपर जानलेवा हमला करते हुए तमंचे से फायर किया। इस सूचना पर थाना जैथरा पर *मुअसं- 279/2020 धारा 307, 327, 435 व 427 भादवि* पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी :-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जैथरा सतपाल भाटी को निर्देशित किया गया। दिनांक 16.06.2020 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को परौली चौराहे के पास से समय करीब 05.25 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्व थाना जैथरा से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-*
1- रामवीर सिंह यादव पुत्र छोटेलाल यादव
2- बाबा पुत्र रामवीर निवासीगण नगला छोटे थाना जैथरा एटा
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*
1- थानाध्यक्ष सतपाल भाटी
2- उपनिरीक्षक योगेश कुमार तिवारी
3- आरक्षी नरेश कुमार
4- आरक्षी ओमप्रकाश
5- आरक्षी सत्येन्द्र कुमार