अलीगंज पुलिस द्वारा लूट की योजना बना रहे तीन शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़

*एटा पुलिस को मिली सफलता – थाना अलीगंज पुलिस द्वारा लूट की योजना बना रहे तीन शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री अजय भदौरिया के नेतृत्व में लुटेरों/चोरों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा लूट की योजना बना रहे तीन शातिर बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ के बाद अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।

घटनाक्रमानुसार दिनांक 15.06.2020 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन शातिर अभियुक्तों को समय करीब 20.45 बजे ग्राम पुराहार के जंगल में तालाब के पास से एक अवैध रायफल देशी 315 बोर, दो अवैध तमंचा 315 बोर, पांच जिन्दा व तीन खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। सख्ती से पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण ने बताया कि वे आज इकट्ठा होकर लूट/चोरी करने की योजना बना रहे थे‌। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना अलीगंज पर मुअसं- 192/2020 धारा 398, 401, 307 भादंवि (पु.मु ), मुअसं- 193/2020 धारा 3/5/25/27 आर्म्स एक्ट व मुअसं 194/2020 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट, मुअसं 195/2020 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-*
1- उमेश पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी पुराहार थाना अलीगंज जनपद एटा।
2- सुभाष उर्फ बन्टी पुत्र अजमेर सिंह निवासी पुराहार थाना अलीगंज जनपद एटा।
3- पवन कुमार पुत्र श्री जुगेन्द्र सिंह निवासी पुराहार थाना अलीगंज जनपद एटा।

*बरामदगी का विवरणः-*
1- एक अवैध देशी रायफल 315 बोर
2- दो अवैध तमंचा 315 बोर
3- पांच जिन्दा व तीन खोखा कारतूस 315 बोर

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1- प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार मिश्रा
2- उ0नि0 सुखनंदन सिंह
3- उ0नि0 जोगेन्द्र सिंह
4- आरक्षी 807 मोहित कुमार
5- आरक्षी 1218 बन्टी कुमार
Attachments area

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks