जिला कारागार एटा में निरूद्ध बन्दियों के लिए प्रथम वर्चुअल जागरूकता शिविर का आयोजन सम्पन्न

*जिला कारागार एटा में निरूद्ध बन्दियों के लिए प्रथम वर्चुअल जागरूकता शिविर का आयोजन सम्पन्न*

*एटा– कोरोना कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं उसे रोकने के उद्देश्य से आज दिनांक 15.06.2020 को सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा श्रीमती साधना कुमारी गुप्ता के द्वारा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/ जनपद न्यायाधीश एटा के मार्ग निर्देशन में जिला कारागार एटा में निरूद्ध बन्दियों हेतु प्रथम वर्चुअल विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रथम वर्चुअल विधिक जागरूकता शिविर में अपर सिविल जज (जू0डि0) श्रीमती नेहा चैधरी भी साथ रही।
*सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा श्रीमती साधना कुमारी गुप्ता द्वारा* यह विधिक जागरूकता शिविर वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से संचालित किया गया। शिविर के मुख्य उद्देश्य हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला कारागार एटा में निरूद्ध बन्दियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया तथा वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जिला कारागार एटा के निरूद्ध कुछ पुरूष एवं महिला बन्दियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनकी समस्याओं को अविलम्ब दूर करने के लिए आश्वासन दिया गया। सचिव द्वारा निरूद्ध बन्दियों को कोरोना वायरस के लक्षणों के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये उन्हे अवगत कराया गया कि कोरोना वायसर के बचने के लिए वे अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें तथा छींकते व खाॅसतें समय अपने मुॅह पर कपडा अथवा रूमाल आदि अवश्य बाॅधें तथा हर पल अपने चेहरे पर मास्क लगायें रखें। सचिव द्वारा निरूद्ध बन्दियों को यह भी अवगत कराया गया कि अपने हाथों को साबुन से धोते रहे अथवा सैनीटाइजर का प्रयोग करें तथा स्वंय को अस्वस्थ महसूस होने पर तुरन्त चिकित्सक से सम्पर्क करें। सचिव द्वारा अधीक्षक जिला कारागार एटा को निर्देशित किया गया कि वह जिला कारागार के अन्दर साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था रखे और यदि कोई भी बन्दी अस्वस्थ नजर आये तो उसे तुरन्त चिकित्सक को दिखायें। इस शिविर में सचिव द्वारा जिला कारागार एटा में निरूद्ध बन्दियों को कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षित रखने के संबंध में अधीक्षक जिला कारागार एटा द्वारा की गयी व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा भी की गयी।

 

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks