कोरोना संक्रमण का आक्रमण निरन्तर जारी, एक शहर तो एक देहात में निकला पॉजिटिव, दोनो क्षेत्र होगें हॉट स्पॉट , हडकंप
-एटा ! कोरोना वायरस संक्रमण के निरतंर हो रहे आक्रमण के शिकार आज सोमवार को कोतवाली नगर क्षेत्र के नन्नूमल चौराहे पर त्रिमूर्ति किराना स्टोर चलाने वाले पैतींस वर्षीय आशीष जैन पुत्र संतोष जैन हुऐ तो वहीं कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम दलेलपुर पोस्ट पवांस निवासी सरसठ वर्षीय लाखन सिंह पुत्र केवल सिहं भी शिकार हो गए ! लाखन सिंह का गत 12 जून को एक ऐक्सीडेन्ट होने के बाद जिला चिकित्सालय कासगंज से अलीगढ रैफर किया गया था जहां हालत में सुधार न होने पर उन्हे 13 जून को फोर्टिस हॉस्पीटल नोएडा में भर्ती कराया गया था तथा वही उनका कोरोना वायरस जांच हेतु सैम्पल लिया गया था जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव मिलने के बाद हडकंप जैसे हालात पैदा हो गऐ है ! कोविड-19 के जिला स्तरीय नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डा0 एस सी नागर ने स्वराज्य टाइम्स को बताया कि आई डी एस पी द्वारा आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है ! दोनो ही क्षेत्रों के 250 मीटर ऐरिया को हॉट स्पॉट घोषित किया जाएगा तथा हॉट स्पॉट क्षेत्र में आने वाले सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिगं की जाऐगी एवं पूरे ऐरिया को सेनेटाइज भी कराया जाऐगा !