*एटा ~ थाना जैथरा पुलिस की छापामारी,04 जुआरी जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार, 2500/- रुपये 52 पत्ते तास के बरामद।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य जुआ/सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा 04 जुआरियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
दिनांक 14.06.2020 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम टिकाथर से ग्राम उदयपुरा को जाने वाले रास्ते के किनारे बाग में पड़ी झोंपड़ी से 04 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। जामातलाशी तथा मौके पर *2500 रुपये व 52 पत्ते तास* बरामद किए गए हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जैथरा पर *मु०अ०सं० 278/2020 धारा 13 जुआ एक्ट* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता*
1- बसंतलाल पुत्र रोशन लाल निवासी फगनॉल थाना जैथरा एटा।
2- चंचल पुत्र मोहरपाल निवासी खिरिया जैथरा एटा।
3- पंकज पुत्र राजेन्द्र निवासी धुमरी थाना जैथरा एटा ।
4- जे के सिंह पुत्र चन्द्रपाल जाटव निवासी उपरोक्त।
*बरामदगी*
1- 2500-/0 रुपये, 52 पत्ते तास बरामद।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*
1- प्रभारी उपनिरीक्षक रामसिंह
2- आरक्षी देवेन्द्र कुमार
3- आरक्षी मोहम्मद आविद।
4- आरक्षी ललित कुमार।