दुष्कर्म के बाद चेहरे को पत्थर से कूंचा, दूसरी बेटी की हालत नाजुक

यूपी : छत पर सो रही महिला और उसकी दो वर्षीय बेटी की हत्या; दुष्कर्म के बाद चेहरे को पत्थर से कूंचा, दूसरी बेटी की हालत नाजुक

उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र में एक महिला और उसकी दो लड़कियों पर जानलेवा हमला बोल दिया। जिसमें महिला और एक लड़की की मौत हो गई। जबकि, दूसरी बेटी की हालत भी गंभीर है। घटना की सूचना पर आईजी और एसपी समेत कई आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा फॉरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वॉयड ने भी मौके पर जांच पड़ताल की और सबूत इकट्ठा किए। पुलिस को शक है कि हमलावरों ने महिला के साथ पहले गैंगरेप किया, उसके बाद उन्हें मौत के घाट उतारा है।

ये सनसनीखेज वारदात सुबेहा थाना क्षेत्र के लोदीपुरवा गांव की है। गांव निवासी मेराज कुवैत में नौकरी करता है। उसकी पत्नी और दो लड़की गांव में रहती थी, जबकि दो बेटे बचपन से ही अपने ननिहाल अमेठी में रहते हैं। सुबह के समय एक पड़ोसी ने छत से खाली पड़े प्लाट में देखा कि वहां दो वर्षीय लड़की का लहूलुहान शव पड़ा हुआ है। वह चीखते हुए नीचे आया और गांव वालों को सूचना दी। सभी ने महिला के बंद दरवाजे को खटखटाया मगर कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्हें शक हुआ।

इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने आकर दरवाजा तोड़ा तो छत पर लगी मच्छरदानी के अंदर अस्त व्यस्त कपड़ों में महिला का खून से सना शव पड़ा था। महिला पर धारदार हथियारों से कई वार करने के बाद चेहरे को कूंच दिया गया था। महिला के पास ही उसकी छह वर्षीय लड़की भी लहूलुहान पड़ी थी। उसकी सांस चलता देख पुलिस ने तत्काल उसे इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया। वहीं घर के बगल में खाली पड़े हाते से पुलिस ने महिला की दूसरी बेटी का शव भी बरामद किया।

पुलिस के मुताबिक घर के अंदर लूटपाट का कोई सबूत नहीं मिला है। पुलिस ने शक जताया है कि हत्या से पहले महिला के साथ गैंगरेप किया गया है। ऐसा भी लग रहा है कि कोई शख्स महिला की सहमति से घर के अंदर दाखिल हुआ और किसी बात को लेकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है, जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। वहीं महिला के घर वालों का कहना है कि उन लोगों की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। महिला का भी किसी से कोई विवाद नहीं था।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks