अमुवि के जेएन मेडिकल कॉलेज के रेडियोथेरापी,टीबी एवं श्वास रोग विभाग व बाल रोग विभाग में कोविड- 19 के दृष्टिगत ओपीडी ई-परामर्श सुविधा की गई शुरू*
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज के रेडियोथेरापी,टीबी एवं श्वास रोग विभाग व बाल रोग विभाग में कोविड- 19 के दृष्टिगत ओपीडी ई-परामर्श सुविधा शुरू की गई है। जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और सीएमएस प्रोफेसर शाहिद अली खान के अनुसार, ई-परामर्श सुविधा के अन्तर्गत 16 जून, 2020 से सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक लैंडलाइन फोन नंबर 0571-2703167, 2703168, 2703169 और 2703170 पर सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अजमल खान तिब्बिया कॉलेज के इलाज बित तदबीर विभाग ने भी सभी कार्य दिवसों में मरीजों के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक मुफ्त ई-परामर्श सुविधा शुरू की है।विभाग की अध्यक्ष प्रो. आसिया सुल्ताना ने कहा कि मरीज दिए गए समय के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग व्हाट्स ऐप अथवा ईमेल द्वारा डॉक्टरों से संपर्क कर सकते हैं। ऑनलाइन परामर्श के लिए प्रोफेसर आसिया सुल्ताना से उनके ई-मेल aasia.sultana@gmail.com तथा मोबाइल नम्बर 8755199034 पर, प्रो. मोहम्मद अनवर से mohdanwarnium@gmail.com तथा 8979224254 पर, डा. एम साद अहमद खान से dr.mskhan@gmail.com तथा 9412595931 पर तथा डा. मोहम्मद शोएब से drmshoaib77@gmail.com और 9411491568 पर सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है।
कुलपति, प्रो तारिक मंसूर ने उम्मीद जताई कि अन्य क्लीनिकल विभाग भी जल्द से जल्द यह सुविधा प्रारंभ करेंगे और इससे रोगियों को निश्चित रूप से लाभ होगा।