*पेयजल व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए नगर आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश*-रिपोर्ट,राहुल शर्मा
नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने महाप्रबंधक जल के नेतृत्व में 10 सदस्य टीम को पेयजल आपूर्ति से प्रभावित क्षेत्रों में स्थलीय भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए नगर आयुक्त के निर्देश पर महाप्रबंधक जल सुचेन्द्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में अवर अभियंता जलमीडिया सहायक अहसान रब ने अचल ताल डोरी नगर नगला मसानी नगला मेहताब खैर बायपास इंदिरा नगर मलिक चौक रामनगर आईटीआई रोड जमालपुर हमदर्द नगर स्वर्ण जयंती नगर रामघाट रोड किशनपुर शाह जमाल डबल टंकी भुजपुरा का निरीक्षण किया। नगला मेहताब में स्थानीय पार्षद पति विनोद माहौर के साथ महाप्रबंधक जल ने रामनगर में पेयजल टंकी भर जाने पर पानी बहता देख भवन स्वामी को जमकर फटकार लगाई। स्थानीय पार्षद ने क्षेत्र में खराब हैंडपंपों के बारे में महाप्रबंधक जल को बताया।नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने कहा वर्तमान भीषण गर्मी और पेयजल की बर्बादी के कारण पेयजल का स्तर दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है और वर्तमान भीषण गर्मी में आम दिनों के मुकाबले 5 गुना पेयजल आपूर्ति की मांग बढ़ गई है। शहर वासियों से अनुरोध है जल का दोहन ना होने दें अपने घर में आवश्यकतानुसार पेयजल का उपयोग करें और पेयजल का भंडार अवश्य करें।