भगतपुर क्षेत्र के एक गांव में अपनी चाहत को पूरा करने व प्यार को पाने की जिद आखिरकार प्रेमिका ने पूरी कर ली। कई वर्षो से प्यार करने वाला प्रेमी प्रेमिका की चाहत से दूर नहीं जा पाया। भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक ही गांव में रहने वाले युवक युवती के बीच प्यार परवान चढ़ा।इसी को देखते हुए युवक के घरवाले युवक की शादी किसी और जगह से करने लगे। युवक की शादी की खबर जब प्रेमिका को लगी तो वह भी अपने प्यार को पाने के लिए जिद पर अड़ गई।
प्रेमी के रवैए से नाराज प्रेमिका शुक्रवार को जब प्रेमी के घर पहुंची तो पूरे गांव में हड़कम्प मच गया। युवती किसी के समझाने पर भी मानने को तैयार नहीं थी। मामला गांव की पंचायत में पहुँचा तो युवती किसी की बात समझने के बजाय गांव में ही प्रेमी से शादी रचाने की जिद पर अड़ गई। इस दौरान गांव वाले भी सकते में आ गए। दोनों पक्ष को समझाने व वार्ता के बाद भी बात नहीं बन सकी, इसे लेकर गांव वालों में पूरी रात मंथन चला। फिलहाल दोनों के प्रेम प्रसंग व लड़की की जिद पूरी होने की चर्चा हर किसी के जुबान पर है। सभी लड़की के हिम्मत की सराहना कर रहे हैं।
प्रेमिका को धोखा देने की सोच रहे प्रेमी को लड़की ने अपनी जिद से सही सबक हीं नहीं दिया बल्कि अपनी जिद के आगे प्रेमी से शादी कर के ही मानी है