भारतीय बेरोजगार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अभय तिवारी के आव्हान पर आज शनिवार को मुरादाबाद के जिला अध्यक्ष मौहम्मद अहमद के नेतृत्व में श्रमिक श्रद्धांजलि दिवस मनाया गया इस मौके पर पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
भगतपुर थाना क्षेत्र के गाँव बुढानपुर अलीगंज में भारतीय बेरोजगार पार्टी के जिलाध्यक्ष
मौहम्मद अहमद के नेतृत्व मे शनिवार की शाम को श्रमिक श्रद्धांजलि दिवस के रूप में मनाया गया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष ने बताया की लॉकडाउन में घर वापसी के दौरान रास्ते में विभिन्न घटनाओं में जान गवाने वाले प्रवासी श्रमिकों के सम्मान में यह श्रमिक श्रद्धांजलि दिवस मनाया गया है।
श्रमिक दिवस मनाते समय लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखा गया इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद अहमद, अरबाज मलिक, जिशान अंसारी, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे