अलीगढ़ कोरोना संक्रमित फफाला के दवा कारोबारी का बेटा और दवा कम्पनी के रीजनल मैनेजर के परिवार के 5 लोग सहित 7 संक्रमित,तहसीलदार कोल स्क्रीनिंग में कोरोना संक्रमित,पुनः जांच को भेजा नमूना,जनपद में संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 291,संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा हुआ 21
अलीगढ़ मुख्य विकास अधिकारी अनुनय झा ने बताया कि तहसीलदार कोल की कल देर शाम स्क्रीनिंग में कोरोना की रिपोर्ट पोजेटिव आई थी जिनको दीन दयाल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और कोरोना की दोबारा जांच के लिये नमूना संग्रहित कर मेडिकल की लेब को भेज दिया है।वही एसडीएम कोल ने बताया कि तहसीलदार कोल कई दिन से बीमार थे।अब मेडिकल की जांच आने के बाद ही रिपोर्ट पता चल पायेगी।इसके अलावा देहली गेट कनवरी गंज भाजपा महानगर अध्यक्ष के घर के पास रहने वाले दवा कंपनी के रीजनल मैनेजर की 62 वर्षीय माँ,40 वर्षीय भाई,22 वर्षीय भतीजी,13 वर्षीय बेटी,7 वर्षीय बेटा और हड्डी गोदाम के पास की 55 वर्षीय महिला मेडिकल की जांच में संक्रमित निकले है।वहीं कल देर शाम फफाला के संक्रमित दवा कारोबारी का 33 वर्षीय बेटा निजी लेब की जांच में कोरोना संक्रमित आया है आपको बता दे फफाला का दवा कारोबारी 11 जून को कोरोना संक्रमित आया था पिता का इलाज दिल्ली कराने गये दवा कारोबारी का बेटा भी कोरोना की चपेट में आ गया है वही कल व्यापारी की पत्नी और बेटे की पत्नी व उसके 2 बच्चों के नमूने लिये गये है।अब तक अलीगढ़ में कोविड मरीजों का आंकड़ा कुल 291 हो गया है।वही संक्रमण से मरने वालो की संख्या जनपद में 21 हो गयी है।जनपद में कुल 102 एक्टिव केस हो गए हैं और 168 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है। तथा अब तक संक्रमितों के परिवार के अन्य सदस्यों और उनके संपर्क में रहने वाले लोगों का सैंपल लिया जा रहा है।वही जिला प्रशासन के आदेश पर सेनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है। *नोट: तहसीलदार कोल स्क्रीनिंग में कोरोना संक्रमित आये है,पुनः जांच को नमूना भेजा गया है,रिपोर्ट आने पर ही संक्रमण के पोजेटिव होने की पुष्टि होगी।*