कुरावली पुलिस ने मुठभेंड में दवोचे पांच बांछित

कुरावली पुलिस ने मुठभेंड में दवोचे पांच बांछित


– भारी मात्रा में नाजायज असलाह और कारतूस वरामद
मैनपुरी। एसपी अजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जनपद की पुलिस कानून व्यवस्था में सुधार करने के लिए लगातार ही प्रयास कर रही है। थाना क्षेत्र के ग्राम रसेमर निवासी हत्या के प्रयास करने के मामले में बांछित चल रहे पांच शातिरों को पुलिस ने सीओ दद्न प्रसाद गौड़ के कुशल नेतृत्व में मुठभेंड के दौरान गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में नाजायज असलाह और कारतूस वरामद किए है। पकड़े गए पांचो को लिखापढ़ी के बाद जेल भेज दिया गया है।
बताते चले कि क्षेत्र इंस्पेक्टर शिव कुमार चौहान, उपनिरीक्षक अजय सिंह मलिक, उपनिरीक्षक राजकुमार, उपनिरीक्षक मुकुल कुमार ने मय पुलिसवल के साथ हत्या के प्रयास के मामले में बांछित चल रहे कौशल पुत्र अरविंद, सर्वेश कुमार पुत्र रामवहादुर, विश्राम सिंह पुत्र रामवहादुर, राजकुमार पुत्र हरीराम, सोनू उर्फ सचिन पुत्र शेषराम समस्त निवासीगण ग्राम रसेमर थाना कुरावली को छापा के दौरान इन लोगो के द्वारा पुलिस पर की गई फायरिंग से बचते हुए गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में नाजायज असलाह व कारतूस वरामद किए है। पांचो को पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद जेल भेज दिया है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks