जलेसर पालिकाध्यक्ष विकास मित्तल सहित पांच कोरोना पॉजिटिव, क्षेत्र में सनसनी
–
एटा! आज शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कोरोना संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट के अनुसार जहां जलेसर के पालिकाध्यक्ष विकास मित्तल 54 पुत्र सत्यशील मित्तल पॉजिटिव पाऐ गए हैं तो वहीं कोरोना वायरस संक्रमण से ग्रसित होकर आगरा मे उपचार के दौरान स्वर्गाश्रम चले गऐ जलेसर निवासी नोटेरी वकील कैलाश चन्द मित्तल की धर्मपत्नी श्रीमती कुसुम मित्तल 66 एवं पुत्र अनूप मित्तल 38 व पुत्रवधु श्रीमती अंशू मित्तल 40 पत्नी विजय मित्तल सहित अवागढ क्षेत्र के ग्राम खेडिया खाती रसीदपुर निवासी श्रीमती क्रष्णा देवी उर्फ विश्ना देवी 62 भी पॉजिटिव पाऐ जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है ! ञातव्य हो कि पॉजिटिव श्रीमती क्रष्णा देवी का पुत्र भी कोरोना वायरस से संक्रमित होकर अलीगढ मे उपचार के दौरान स्वर्गलोक चला गया! जलेसर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विकास मित्तल के पॉजिटिव मिलने से जलेसर नगर में हडकंप जैसे हालात बन गए हैं क्योंकि पालिकाध्यक्ष विकास मित्तल के सम्पर्क में आए अनगिनत लोगों को अब प्रशासन द्वारा क्वारंटीन कराया जा सकता है