एटा।थाना सकरौली पुलिस को मिली सफलता*
*सगा चाचा ही निकला दो मासूमों का कातिल*
◾सगे भाई की हत्या के प्रयास में असफल रहने पर खुला साइकोपेथिक किलर का राज
◾पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाॅक सहित गिरफ्तार कर भेजा जेल
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा सुनील कुमार सिंह ने सकरौली क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर में हुई दो मासूमों की हत्या का सफल अनावरण कर जानकारी देते हुए बताया कि थाना सकरौली पुलिस द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना के फरार आरोपी राधेश्याम पुत्र मंगलसिंह निवासी धर्मपुर थाना सकरौली की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष सकरौली कृतपाल सिंह को निर्देशित किया गया। 13 जून को थाना सकरौली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्त राधेश्याम को कर्थनी मोड़ के पास से समय करीब 05.00 बजे घटना में प्रयुक्त एक लोहे के बाॅक सहित गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि अपने भाई की हत्या के प्रयास की घटना से पूर्व उसी ने अपने सगे भतीजों की भी हत्या की थी। हत्या करने के बाद उसको आनन्द की अनुभूति होती है। उसका उद्देश्य घर के पाॅच लोगों को मारकर प्रापर्टी हथियाने का था। पूछताछ के बाद ज्ञात हुआ कि अभियुक्त साइकोपेथिक है, जिसके चलते उसने दो मासूम बच्चों का सीरियल मर्डर किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कृतपाल सिंह, उपनिरीक्षक शशिकांत, आरक्षी भानचन्द, आरक्षी आदेश कुमार, आरक्षी चालक मूलचन्द शामिल रहे।