जाट रेजिमेंट में पीलीभीत के युवाओं ने दिखाया दम, ADM सिटी ने झंडी दिखाकर किया दौड़ का शुभारंभ

बरेली। भारतीय सेना में सेवा का जज्बा लेकर युवाओं का हुजूम मैदान में उतर चुका है। सेना भर्ती कार्यालय (ARO) बरेली के तत्वावधान में जाट रेजिमेंट केन्द्र, बरेली में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली का भव्य आगाज आज 21 सितम्बर को हुआ। भर्ती रैली की दौड़ की शुरुआत अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) अविनाश त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर की।
पीलीभीत के युवाओं ने दिखाई काबिलियत
भर्ती रैली के पहले दिन सेना भर्ती कार्यालय बरेली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पीलीभीत जनपद के युवाओं का जोश देखने लायक था। अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) पद के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे अभ्यर्थियों ने ट्रैक पर पूरी ताकत झोंक दी और अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया।


सफल अभ्यर्थियों का होगा मेडिकल परीक्षण
दौड़ में सफलता हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चयनित कर लिया गया है। भर्ती प्रक्रिया के नियमों के तहत, दौड़ पास करने वाले सभी योग्य उम्मीदवारों को अगले दिन गहन चिकित्सा परीक्षण (मेडिकल टेस्ट) के लिए बुलाया गया है।
अगली बारी फर्रुखाबाद के रणबांकुरों की
भर्ती कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, रैली के दूसरे दिन यानी दिन मंगलवार 22 सितम्बर 2026 को जनपद फर्रुखाबाद के उम्मीदवारों को दौड़ के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रशासन और सेना भर्ती बोर्ड द्वारा भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks