हत्या के प्रयास की घटना में फरार चल रहा अभियुक्त घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

*एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, हत्या के प्रयास की घटना में फरार चल रहा अभियुक्त घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत *मुअसं- 208/2020 धारा 307, 504, 506 भादंवि* की घटना में फरार चल रहे आरोपी को घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।

*घटना :-* दिनांक 09.05.2020 को वादी श्री भूपेंद्र सिंह पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी ग्राम मोहल्ला बढ़ेयान थाना जैथरा, एटा द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 08.05.2020 को वादी अपने घर पर था तभी उसी के मोहल्ले के सचिन यादव उर्फ छल्ला S/o रामनाथ व प्रमोद S/o रामनाथ मेरे घर पर आकर गाली गलोज करने लगे विरोध करने पर सचिन यादव उर्फ छल्ला ने वादी के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। इस सूचना पर थाना जैथरा पर *मुअसं- 208/2020 धारा 307, 504, 506* बनाम सचिन यादव उर्फ छल्ला व प्रमोद पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी :-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जैथरा सतपाल भाटी को निर्देशित किया गया। दिनांक 13.06.2020 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना में फरार चल रहे अभियुक्त सचिन उर्फ छल्ला को घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस 315 बोर सहित बरना तिराहे से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरूद्व थाना जैथरा पर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-*
1- सचिन उर्फ छल्ला पुत्र रामनाथ निवासी बढ़ेयान थाना जैथरा एटा

*बरामदगी:-*
1- एक अवैध तमंचा व दो जिन्दा कारतूस।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*
1- थानाध्यक्ष सतपाल भाटी
2- उपनिरीक्षक नितिन कुमार
3- आरक्षी टिंकू
4- आरक्षी रोहित कुमार

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks