*एटा – थाना अवागढ़ पुलिस को मिली सफलता, ग्राम नगला छईंया में हुई युवती की हत्या के मामले में वांछित चल रहा आरोपी पति गिरफ्तार।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा ग्राम नंगला छईया में अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर युवती की हत्या करने की घटना में फरार चल रहे एक आरोपी पति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
*घटनाः-* दिनाँक 10-06-2020 को वादी श्री दिनेशचंद्र पुत्र श्री खरागजीत लोधी राजपूत नि0 ग्राम नाजीरपुर थाना सकीट एटा द्वारा थाना अवागढ़ पर इस आशय की सूचना दी गयी कि वादी की बहन मिथलेश कुमारी की उसके पति व अन्य ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग के चलते हत्या कर दी है। इस सूचना पर थाना अवागढ़ पर *मु0अ0स0 162/2020 धारा 498ए, 302 भादंवि* पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारीः-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना अवागढ़ को निर्देशित किया गया। दिनांक 13.06.2020 थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में फरार चल रहे आरोपी पति को ग्राम नगला छईंया से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-*
1. धर्मवीर पुत्र पातीराम नि0 नंगला छईया थाना अवागढ़ एटा।
*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बलः-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री केन्द्र कुमार बालियान
2. उप निरीक्षक रामकिशोर।
3. आरक्षी सुनील कुमार
4- आरक्षी अमित कुमार
5- आरक्षी चालक कान्ति प्रसाद