एएमयू के दर्जनभर विभागों में ऑनलाइन एग्जाम के बजाय सिर्फ वायवा के आधार पर विद्यार्थी किए जाएंगे पास-रिपोर्ट,राहुल शर्मा

*एएमयू के दर्जनभर विभागों में ऑनलाइन एग्जाम के बजाय सिर्फ वायवा के आधार पर विद्यार्थी किए जाएंगे पास*

एएमयू के सोशल साइंस संकाय के दर्जनभर विभागों में ऑनलाइन एग्जाम के बजाय सिर्फ वायवा के आधार पर विद्यार्थी पास किए जाएंगे।यह निर्णय ऑनलाइन मीटिंग में लिया गया है।सोशल साइंस संकाय के सभी विभागों के अध्यक्षों ने ऑनलाइन मीटिंग में छात्रों के भविष्य को लेकर चर्चा की।इस दौरान ऑनलाइन परीक्षा को लेकर विस्तार से बात हुई।बीए व एमए के अंतिम सेमेस्टर के एग्जाम कराए जाने को लेकर अपने अपने सुझाव रखे।इस दौरान सहमति बनी कि एग्जाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वायवा बेस पर आयोजित होंगे। जूम व अन्य ऐप के जरिए प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।यह एग्जाम 30 अंकों का होगा।फैकल्टी में जितने डिपार्टमेंट है,सभी इस गाइडलाइन का पालन करेंगे।वायवा का शेड्यूल डिपार्टमेंट अथवा शिक्षक निर्धारित करेंगे।वायवा लेने से पहले विभाग के चेयरमैन को अवगत कराना अनिवार्य है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks