*अलीगढ़ कपड़ा कारोबारी,फार्मासिस्ट और CHO सहित 10 कोरोना संक्रमित मिले,जनपद में संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 268,संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा हुआ 20*
अलीगढ़ ज़िला अधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि मेडिकल और निजी लेब व गैर जनपद से आई रि

पोर्ट में जनपद के 10 लोग कोरोना संक्रमित निकले है वही आज शाम तक 3 लोग संक्रमित निकले थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सासनी गेट के सराय गढ़ी की 45 वर्षीय महिला और जयगंज का 40 वर्षीय कपड़ा कारोबारी,थाना बन्नादेवी मसूदाबाद 50 वर्षीय महिला व जेल रोड मिलन बिहार का 42 वर्षीय कारोबारी,थाना गांधीपार्क के सुरेंद्र नगर की 55 वर्षीय महिला,थाना सिविल लाइन के अहमद नगर की 25 वर्षीय महिला,थाना जवां छेरत का 24 वर्षीय CHO, व छेरत का ही 45 वर्षीय फार्मासिस्ट और 32 वर्षीय युवक एडीए(EWS फ्लैट)इसके अलावा खैर का 39 वर्षीय व्यक्ति कोरोना की जांच में संक्रमित निकले है वही आज शाम तक सर्जरी विभाग में कार्यरत 28 वर्षीय जूनियर डॉक्टर, 45 वर्षीय खैर चेयरमैन नोयडा के निजी अस्पताल की जांच में संक्रमित,वही फफला का 57 वर्षीय दवा कारोबारी भी दिल्ली के निजी अस्पताल की जांच में संक्रमित निकला है कारोबारी के बेटे ने यह जानकारी दी और इसकी जानकारी स्वास्थ विभाग को दी है।अब तक अलीगढ़ में कोविड मरीजों का आंकड़ा कुल 268 हो गया है।वही संक्रमण से मरने वालो की संख्या जनपद में 20 हो गयी है।जनपद में कुल 102 एक्टिव केस हो गए हैं और 146 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है। तथा अब तक संक्रमितों के परिवार के अन्य सदस्यों और उनके संपर्क में रहने वाले लोगों का सैंपल लिया जा रहा है।वही जिला प्रशासन के आदेश पर सेनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है।
About The Author
Post Views: 11