औचक निरीक्षण कर मजबूत बैरियर लगवाने व सैनिटाइज कराने के ईओ को दिऐ निर्देश

डीएम व एसएसपी ने हाॅट स्पाॅट क्षेत्र नई बस्ती का औचक निरीक्षण कर मजबूत बैरियर लगवाने व सैनिटाइज कराने के ईओ को दिऐ निर्देश
————————————————


एटा 12 ! जिलाधिकारी सुखलाल भारती व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह द्वारा आज कोविड-19 के अंतर्गत हॉटस्पॉट घोषित कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती में एक ही परिवार के छै लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद आज औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होने वहाॅ लाउडस्पीकर द्वारा जनता को संबोधन करते हुये कहा कि हाॅटस्पाॅट क्षेत्र में अनावश्यक व मोटर साईकिलों से नही घूमे अन्यथा महामारी अधिनियम के तहत होगी कडी कार्यवाही बच्चों और बुर्जुगों का बहुत ध्यान रखने की जरूरत है, क्योंकि सबसे ज्यादा खतरा इन्ही को होता है। सुरक्षित रहें और घर से न निकले घर पर ही रहें। अगर कोई अतिआवश्यक कार्य हो तो ही बाहर जायें कोेरोना जैसी महामारी से बचें सभी लोग मास्क का प्रयोग करें। उन्होनें ईओं नगर पालिका परिषद डा0 दीप वार्ष्णेय को निर्देश दिये कि वैरीगेटिंग को मजबूती से लगाया जायें व अन्दर की सभी दुकाने बन्द कराई जायें एवं साफ-सफाई कराकर ब्लीचिंग पाउण्डर का सभी नालियों में डलवाया कराया जायें। और यदि कोई अनावश्यक घूमता मिले तो उसके विरूद्ध कडी कार्यवाही करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक मोहल्ले में मोहल्ला निगरानी समिति बनाई गई है। यदि मोहल्ले में किसी व्यक्ति को खांसी, जुकाम, बुखार या कोई अन्य प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी यदि कोई समस्या है तो मोहल्ला निगरानी समिति को सूचित करें और यदि निगरानी समिति का कोई सदस्य आपके घर कुछ पूछताच करने आते है तो उसका पुरा सहायोग करें। मेडीकल टीम का पूरा सहयोग करें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप हॉटस्पॉट क्षेत्र में खाद्य सामिग्री सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी, जिससे कि उनके दैनिक जीवन में कोई समस्या उत्पन्न ना हो। सभी व्यक्ति सामाजिक दूरी का पालन करें, साथ ही नियमित रूप से मास्क पहनें।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 अजय अग्रवाल, ईओ नगर पालिका डा0 दीप वार्ष्णेय , अपर जिला सूचना अधिकारी मिथलेश कुमार आदि उपस्थित थे।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks