शहर में उमड़ रही भीड़ संक्रमण फैलने का खतरा!——–
बाजारों में कोई सोशल डिस्टेसिंग नही—सारे नियम तार—तार!
■सोशल डिस्टेसिंग की चाट रही है धूल!
■कहीं को गाइडलाइन का नही हो रहा पालन!
■प्रशासन की कारोवारियो मिटिंग बाद सोशल डिस्टेसिंग का कोई पालन नही!
एटा जलेसर अवागढ अलीगंज।अनलाॅक से पूर्व जिला प्रशासन ने कारोबारियों को सोशल डिस्टेसिंग का पाठ पढ़ाया था। कोविड के खतरे को लेकर एक एक विंदु पर घटों चर्चा की गई थी। तमाम सावधान के बीच अनलाॅक के बाद जिलाधिकारी ने बाजार खोलने के फरमान जारी कर दिया। शुरू के दो तीन दिन लोग नियमों का पालन करते नजर आये किन्तु इसके बाद शहर भर में भीड़ का रेला ऐसा उमड़ा कि पुलिस भी पीछे हट गई। तमाम प्रयासों के बाद भी प्रशासन सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने में फेल नजर आ रहा है। सबसे मुश्किल हालात जलेसर के नाला बाजार चौराहा घंटा घर बाजार मोड सब्जी मंडी गांधी चौक सहित इन जगह-जगह भीड़ उमड़ी देखी जाती है। यहां हर रोज बाजारों में जाम ही जाम लगा रहता है। सुबह से शाम तक हजारों की भीड़ जमा रहती है। खास बात यह है कि दुकानदार और ग्राहकों के बीच में कोई सोशल डिस्टेसिंग देखने को नही मिल रही है। और खास बात यह है कि दुकानदार हो या ग्राहक किसी के मुंह पर न ही माक्स न कोई डिस्टेसिंग इस बीच धूल चाट रही है। यहां जाम में लोग एक दूसरे के ऊपर चढ़ते नजर आते है। कंधे से कंधा मिला कर भीड़ नजर आती है–इससे खतरा कितना बढ़ जाता है–इस बात का अहसास भीड़ को नही है। जाम से बिगड़ रहे हालातों पर पुलिस भी नियंत्रित नही कर सकी है–गौरतलब है कि बाजार खोलने से पहले प्रशासन एवं कारोबारियों के बीच मीटिंग में तय हुआ था कि सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना होगा तभी दुकान खोली जायेगी—और कारोवारियो ने प्रशासन के सम्मुख इस नियम को मान लिया था। किंतु इसका पालन नही किया जा रहा है। तमाम बाजारों में