मुरादाबाद-रामनगर हाईवे पर बीती रात कुछ ट्रक ओवरलोड रेता भरकर सरपट दौड़ रहे थे। जिसमें खनन इंस्पेक्टर ने घेराबंदी करके भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोरबाकू मोड़ पर रेते से भरा ओवरलोड ट्रक पकड़ लिया। पूछताछ में चालक मोनिस ने बताया कि सिरसी जिला संभल की गाड़ी है। रामनगर उत्तराखंड से रेता भरकर जिला संभल जा रहा था। इस दौरान खनन इंस्पेक्टर ने ओवरलोड ट्रक पर कार्रवाई करते हुए ट्रक को भोजपुर थाने के सुपुर्द कर दिया। जिसमें थाना अध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा ने वाहन को सीज कर दिया। शुक्रवार की सुबह भी थाने के सामने से रेत से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली गुजर रही थी। जिसे पुलिस ने सीज कर दिया है। दोनों वाहनों की रिपोर्ट खनन विभाग को भेज दी गई है।