पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ के बाद दो शातिर गाॅजा तस्कर गिरफ्तार

*एटा पुलिस को मिली बड़ी सफलता – थाना मलावन पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ के बाद दो शातिर गाॅजा तस्कर गिरफ्तार, 340 कि.ग्रा. गाॅजा कीमत करीब 35 लाख रुपये, दो अवैध तमंचे दो जिन्दा व दो खोखा कारतूस तथा तस्करी में प्रयुक्त ट्रक बरामद*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों तथा मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मलावन द्वारा पुलिस मुठभेड़ के बाद दो शातिर गाॅजा तस्करों को 340 किलो गाॅजा, तस्करी में प्रयुक्त ट्रक तथा अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।

घटनाक्रमानुसार दिनांक 12.06.2020 को थाना मलावन द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर जीटी रोड स्थित बिजली घर के पास से ट्रक में सवार दो अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के बाद समय करीब 04.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे तथा मौके से ट्रक में रखी बोरियों में भरा करीब 340 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक ट्रक तथा दो अवैध तमंचे, दो जिंदा व दो खोखा कारतूस भी बरामद किये गये हैं। अभियुक्तों के विरूद्व थाना मलावन पर एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट तथा पुलिस मुठभेड़ की धाराओं में अभियोेग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-*
1. संजीव कुमार पुत्र महीपाल निवासी बूदरगंज थाना निधौलीकलां एटा
2. शिवकुमार उर्फ भोला पुत्र कुंवरपाल सिंह निवासी राजपुर थाना सिकंद्राराऊ हाथरस।

*बरामदगीः-*
1. 340 किग्रा गांजा (कीमत करीब 35 लाख रुपये)
2. एक ट्रक सं0- एचआर 55 एक्स 8241 (12 टायरा)
3. दो अवैध तमंचे, दो जिंदा व दो खोखा कारतूस 315 बोर

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*
1- प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह
2- उपनिरीक्षक सुरेश सिंह
3- आरक्षी हिमांशु सैनी
4- आरक्षी विजय कुमार
5- आरक्षी रामू यादव
6- आरक्षी चालक मुकेश कुमार

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks