लॉकडाउन के दौरान 03 जुआरी जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

*एटा ~ थाना मिरहची पुलिस की छापामारी, लॉकडाउन के दौरान 03 जुआरी जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार, 3250/- रुपये व तास पत्ते बरामद।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में लॉकडाउन के दौरान अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य जुआ/सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिरहची पुलिस द्वारा तीन जुआरियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

दिनांक 11.06.2020 को थाना मिरहची पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सरकारी स्कूल के पीछे ग्राम जारथल थाना मिरहची एटा पर तीन जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। जामातलाशी तथा मौके पर *3250 रुपये व तास पत्ते बरामद* बरामद किए गए हैं। अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना मिरहची पर *मु०अ०सं० 95/2020 धारा 13 जुआ एक्ट* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता*
1- करण सिंह पुत्र रामदेव निवासी जारथल थाना मिरहची एटा
2. गौरव वर्मा पुत्र सोवरन सिंह नि0 जारथल थाना मिरहची एटा
3. संजय कुमार पुत्र चन्द्रपाल सिंह नि0 ग्राम जारथल थाना मिरहची एटा

*बरामदगी*
1- 3250 रुपये व 52 पत्ते बरामद।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks