सड़क दुर्घटना में नवविवाहिता की मौत-रिपोर्ट,सद्दाम हुसैन

सड़क दुर्घटना में नवविवाहिता की मौत

कुशीनगर जनपद के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पडरौन मडूरही निवासी मरियम खातून का सड़क दुर्घटना में मौत।
बताते चलें कि ग्राम पडरौन मडूरही निवासी मरियम खातून पुत्री अहमद मियां की शादी करीब डेढ़ साल पहले थाना तुर्कपट्टी के ग्राम सभा लव कुश निवासी गुल मोहम्मद से हुई थी। जिसकी 2 माह की एक बच्ची है।

loading…


आज दिनांक 16 अप्रैल 2020 को गुल मोहम्मद अपनी पत्नी को मायके से बुलाकर साइकिल से अपने घर ले जा रहा था। तभी गुरवलिया के एसआर पेट्रोल पंप के पास अचानक ट्रक की चपेट में आ गया। जिसमें मरियम की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पाकर तुर्कपट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही करने मे जुट गयी। मौत की खबर सुनकर मरियम के घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है। वही उसका पति गुल मोहम्मद अपने आप को संभाल नहीं पा रहा है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks