सीतामढ़ी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल पुलिस की ओर से फायरिंग

 

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल पुलिस की ओर से फायरिंग किए जाने की खबर है. जानकारी है कि इस फायरिंग में एक ग्रामीण की मौत हो गई है. सीतामढ़ी के सोनबरसा नाम की जगह पर नेपाल पुलिस द्वारा फ़ायरिंग में एक स्थानीय ग्रामीण की मौत की ख़बर मिली है और दो लोग इस घटना में घायल हुए हैं. घायलों का इलाज सीतामढ़ी के सदर अस्पताल में चल रहा है.न्यूज एजेंसी ANI की खबर के मुताबिक, बिहार सेक्टर के सशस्त्र सीमा बल के आईजी ने पुष्टि की है कि सीतामढ़ी के पास भारत-नेपाल सीमा पर फायरिंग में एक ग्रामीण की मौत हुई है, वहीं दो लोग घायल हुए हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि फायरिंग नेपाल की तरफ से की गई है

 

 

फायरिंग की घटना के पीछे गांववालों और नेपाल पुलिस के बीच झड़प होने को बताया गया है. जानकारी है कि दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर झड़प हुई थी, जिसके बाद नेपाल पुलिस ने फायरिंग की. वहीं. उधर नेपाल पुलिस की ओर से कहा गया है कि ये ग्रामीण उनसे हथियार छीनने की कोशिश कर रहे थे.

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks