पुलिस ने बाइक चोर दबौचा*
इगलास। कोतवाली पुलिस ने एक बाइक चोर को पकड़ा है। आरोपित को जेल भेजा गया है।
कोतवाल रामसिया मौर्य ने बताया कि दो दिन पहले कई राज्यों से बाइक चोरी करने वाले गैंग के पांच चोरों को पकड़ा था। पकड़े गए चोरों ने अनिल पुत्र गिर्राज निवासी भौंरा गौरवा द्वारा उनके साथ मिलकर बाइक चोरी करना स्वीकार किया था। आरोपित को एसआइ सुबोध कुमार ने गौंडा मोड़ तिराहे से पकड़ा है। उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। कोतवाल ने बताया कि अनिल के खिलाफ कई बाइक चोरी की मुकदमे चल रहे हैं।