देहली गेट क्षेत्र में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,हत्या का आरोप

देहली गेट क्षेत्र में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,हत्या का आरोप*

थाना देहलीगेट क्षेत्र के रूपा गार्डन के पीछे निवासी प्रदीप कुमार (30 वर्षीय) पुत्र स्वर्गीय धर्मवीर सिंह खेरेश्वर के पास एक ढाबे पर तंदूर पर काम करता है कल दोपहर वह अपने पड़ोसी धीरज के घर गया और वहां दोनों लोगों ने शराब पी उसके बाद प्रदीप लौटकर घर आया तो उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई उसके परिजन तुरंत मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां कुछ देर उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया प्रदीप की पत्नी का आरोप है कि धीरज और उसकी पत्नी सुनीता ने शराब में कुछ जहरीला पदार्थ दिया है जिससे मेरे पति की मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है मृतक अपने पीछे दो बेटी एक बेटा और पत्नी रोते बिलखते छोड़ गया है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks