अलीगढ़
#पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता
#राजेश पायलट जी की पुण्यतिथि पर आज उन्हें काफ़ी सम्मान एवं भारी श्रद्धाभाव के साथ याद किया गया।
#इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल जी जोकि जयपुर में हैं कि अनुपस्थिति में उनके निर्देश पर कांग्रेस कार्यालय अयोध्या कुटी मैरिस रोड पर हुये कार्यक्रम में वरिष्ठ एवं वयोवृद्ध कांग्रेस नेता ज्ञान प्रकाश सक्सैना जी ने पायलट जी के चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें नमन किया और उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये कहा कि राजेश पायलट जी काफ़ी जुझारू संघर्षशील ज़मीन से जुड़े हुये कांग्रेसी नेता थे काल के क्रूर पंजों ने उन्हें असमय ही हमसे छीन लिया जिसकी वेदना हम कांग्रेसजनों के दिल है उनके आकस्मिक निधन से पार्टी ने एक कर्मठ एवं सच्चा सिपाही खोया था I
#इस अवसर पर उन्हें अपने श्रद्धासुमन करने वाले कांग्रेसजनों में शाहिद खान, कुं० रियाज़ अहमद, प्रदीप रावत, बृजेश शर्मा, भारत राघव, मोहम्मद सलमान, अमीरुद्दीन लाला, पिंकू बघेल, मोहम्मद कामरान, गौरव सारस्वत, रफीक आदि उपस्थित थे I