*ईंट भट्टा स्वामी प्रवासी श्रमिकों की सूची भेजें*
एटा। प्रभारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों ईट भट्ठों में लगे ऐसे समस्त भट्टा श्रमिक जो अन्य राज्यों के निवासी हैं उनकों 15 जून तक उनके गृह राज्य भेजने की कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये है।
*जनपद एटा के* ईट भट्टा एसोसिएशन, स्वामियों से अनुरोध किया है कि वे तत्काल अपने जनपद स्थिति समस्त ईट भट्टा प्रवासी श्रमिकों से समन्वय स्थापित कर उनका पूर्ण पारिश्रमिक, मजदूरी का भुगतान कराने का प्रमाण पत्र ईट भट्टा स्वामियों से लेकर उन प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्य भेजने हेतु पूर्ण नाम और पते की सूची प्रमाणित सहित श्रम प्रवर्तन अधिकारी कार्यालय विकास भवन एटा में उपलब्ध करा दें।