शोभायात्रा के माध्यम से दिया गया शांति का संदेश

शोभायात्रा के माध्यम से दिया गया शांति का संदेश
एटा। शहर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा भगवान शिव की पूजा के बाद शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस दौरान यात्रा का जगह-जगह भक्तों ने स्वागत किया और पुष्प वर्षा भी की। शोभायात्रा का शुभारंभ शिव जी की पूजा से किया गया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा होली हाउस श्रंगार नगर के सेवा केन्द्र से एक शिव संदेश शांति यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ भगीपुर ग्राम प्रधान के भाई अमर लोधी ने शिव पूजन और शिव ध्वज लहराकर किया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को शिव के दिव्य अवतरण और शांति व भाईचारे का संदेश देना था।
शोभायात्रा के दौरान अनुयाइयों ने शिव को दुखहर्ता और सुखकर्ता बताया गया। यह शोभायात्रा श्रंगार नगर से प्रारंभ होकर निधौली रोड, नारायन नगर, कचहरी, गांधी मार्केट, हाथी गेट, प्रेमनगर चौराहा से होते हुए भगीपुर माता मंदिर पर पहंुची, मंदिर पर और बालासहाय गुप्ता के घर तथा रानी अवंतीवाई नगर में प्रमोद लोधी पत्रकार के यहां झंडा फहराते हुए शोभायात्रा का समापन हुआ।
शोभायात्रा में सुनीतादेवी, ओमलता, तनू, सुरेश चन्द्र, तालेवर सिंह, नानक चन्द्र, त्रिमल सिंह, राजेश कुमार, राजाराम सिंह, पिंटू, राकेश कुमार, राजकुमार, अजय कुमार समेत आदि अनेक भाई-बहनों ने भाग लिया। शोभायात्रा का संचालन ब्रहम्मकुमारी होली हाउस श्रंगार की इंचार्ज बहन मीना ने किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks