विहिप की पहल पर बीमार सांड को पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि ने पहुँचाया मवेशी हॉस्पीटल

एटा ।विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि रेलवे स्टेशन के सामने पार्क मे एक सांड पडा हुआ था जो कि दिनांक 21-2-22को टीम द्वारा प्रथम सूचना 112पुलिस को दी गई तथा पशु चिकित्सा अधिकारी डाँ एस पी सिंह को दी गई तो उनकी टीम द्वारा इलाज प्रारंभ कर दिया गया उसके बाद टीम द्वारा दिनांक 24-2-22को EOनगरपालिका को सूचना दी गई तथा उसके बाद 28-2-22को मैने जिलाधिकारी एटा तथा EOनगरपालिका परिषद एटा तथा चैयरमैन प्रतिनिधि राकेश गांधी को मैने खुद फोन किया तो केवल चैयरमैन प्रतिनिधि राकेश गांधी जी ने फोन उठाया गया तथा आज मगंलवार को पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश गांधी द्वारा सांड को उठाकर पशु चिकित्सालय पहुंचाया गया तथा विश्व हिन्दू परिषद केकार्यकताओ द्वारा 21-2-22फरवरी से आज दिनांक 1-3-22तक लगातार सेवा की गई।
अरविंद चौहान ने कहा कि एटा मे गौवंशो की बहुत दुर्दशा है जव कि प्रमुख सचिव दुर्गा शंकर जी के स्पष्ट आदेश है कि सभी गौवंशो को तत्काल गऊशाला भेजा जाये लेकिन उस आदेश के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी चुप्पी साधे हुए तथा सीयूजी फोन तक उठाना मुनासिब नही समझते जव कि मुख्यमंत्री जी के आदेश है सभी अधिकारी फोन उठाये तथा समस्या का समाधान किया जाये।
सेवा करने वालो मे,सुनील चौहान, रितिक प्रताप सिंह राठौर, ब्रजकिशोर राठौर ,अतुल राठौर, सदानंद मौजूद रहे।