जनपद में संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 240-रिपोर्ट,राहुल शर्मा

अलीगढ़ खैर का व्यापारी और मृतक कोरोना संक्रमित महिला का पति जांच में निकला कोरोना संक्रमित, कोरोना संक्रमित महिला की कल देर रात दिल्ली में मौत हो गयी थी,जनपद में संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 240, संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा हुआ 20*

अलीगढ़ मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया की कल देर रात कोरोना संक्रमित महिला की दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई थी वही कोरोना संक्रमित महिला का पति और खैर का व्यापारी कोरोना की रिपोर्ट में संक्रमित आये है।प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के प्रीमियम नगर,बैंक कॉलोनी निवासी बर्तन विक्रेता ने अपनी पत्नी को सासनी गेट स्थित निजी नर्सिंग होम में करीब दस दिन पहले भर्ती कराया था। यहां ऑपरेशन से बेटे का जन्म हुआ। इसके बाद जच्चा को बुखार होने लगा।जच्चा की कोविड-19 जांच कराई गई।4 जून को रिपोर्ट पॉजिटिव आई।पांच जून को जच्चा की तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने दिल्ली रेफर करने की बात कही।जच्चा को दिल्ली भिजवाया। तभी से जच्चा का सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहां पर पुन: जांच कराई गई। अफसोस, बुधवार देर शाम जच्चा ने दम तोड़ दिया। वहीं, पति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई इसके अलावा खैर के नई बस्ती का ऑटो पार्ट्स कारोबारी नोयडा के निजी अस्पताल में इलाज कराने गया था जहाँ पर कोरोना की जांच रिपोर्ट में संक्रमित निकला है।अब तक अलीगढ़ में कोविड मरीजों का आंकड़ा कुल 240 हो गयी है।वही संक्रमण से मरने वालो की संख्या जनपद में 20 हो गया है।जनपद में कुल 75 एक्टिव केस हो गए हैं और 145 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है। तथा अब तक संक्रमितों के परिवार के अन्य सदस्यों और उनके संपर्क में रहने वाले लोगों का सैंपल लिया जा रहा है।वही जिला प्रशासन के आदेश पर सेनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks