लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार डिवाइडर से टकराई, पलटी, नायब सूबेदार की मौत, दो लोग घायल

*लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार डिवाइडर से टकराई, पलटी, नायब सूबेदार की मौत, दो लोग घायल*

कन्नौज जिले में तालग्राम थाना क्षेत्र के मछैया गांव के सामने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित कार गुरुवार सुबह करीब चार बजे डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में आर्मी के नायब सूबेदार की मौत हो गई। उनका साला सूबेदार घायल और एक युवक चुटेल है।

कार को स्वयं नायब सूबेदार चला रहे थे। गोरखपुर जिले के थाना तिवारीपुर में गांव जंगल कोरिया निवासी शिवशंकर यादव (46) जोधपुर आर्मी यूनिट 58 में तैनात थे। गोरखपुर के गुनगुन कोट निवासी उनका साला राजेश यादव (40) भी इसी यूनिट में सूबेदार है।
जोधपुर से लग्जरी कार से गोरखपुर जा रहे थे। साथ में जिला गाजीपुर थाना नक्शाहाट गंगनहर निवासी चंदन सिंह (25) पुत्र देवीदयाल भी थे। यह अपने बहनोई सोनू सिंह जो इसी यूनिट में हैं उनके यहां से शिवशंकर के साथ अपने घर लौट रहे थे। यूपीडा गस्ती दल ने शव को मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks