मुरादाबाद छोड़ मंडल के चारों जिले मनरेगा जाब कार्ड में ढिलाई

 

मंडल में प्रवासी श्रमिकों को मनरेगा में काम देने में मंडल के चार जिले पिछड़ गए हैं। प्रवासी श्रमिकों के जॉब कार्ड बनने का काम पिछड़ा होने पर कमिश्नर वीके सिंह ने नाराजगी जताई है। सभी उप श्रमायुक्त से जल्द जॉब कार्ड जारी करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि प्रवासी श्रमिकों को जल्द रोजगार दिया जाना है इसमें लापरवाही नहीं चलेगी।

कमिश्नर वीरेन्द्र कुमार सिंह ने मुरादाबाद के पांचों जनपदों के सभी 39 ब्लाकों में मनरेगा योजना के अंर्तगत कराये जाने वाले कार्यो की गुणवत्ता चेक करवाई साथ ही प्रवासी श्रमिकों की रोजगार के संबंध में सत्यापन को भेजा गया। मंडायुक्त ने बताया कि उप आयुक्त श्रम रोजगार बिजनौर, अमरोहा, रामपुर और सम्भल ने कार्यो में लापरवाही बरती है। जिसके कारण अभी तक समस्त प्रवासी श्रमिकों का जाब कार्ड बनने का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। इन चारों जिलों केउप आयुक्त श्रम रोजगार को चेतावनी जारी करके एक सप्ताह में सभी श्रमिकों का जॉब कार्ड बनाकर उपलब्ध करवाने को कहा है। पुन: जांच में दोषी पाये जाने पर निलंबन की कार्रवाई होगी।

कमिश्नर से सभी सीडीओ से कहा है कि सभी ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्यों में माह मार्च तक व्यय की जाने वाली धनराशि को माह सितम्बर 2020 तक नियमानुसार व्यय किया जाये। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक पैमानें पर अप्रवासी श्रमिकों को भी रोजगार मिल सके।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks