कटघर थाना क्षेत्र में दस हजार रुपए की घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया दरोगा विभागीय जांच में भी दोषी साबित हुआ है। बर्खास्तगी की कार्रवाई के लिए डीजीपी को लिखा गया है।
अनिल कुमार निवासी गोविंद नगर ने नौ जून 2017 को गुलाब बाड़ी चौकी इंचार्ज अजय कुमार को दस हजार की रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम को रंगे हाथ गिरफ्तार कराया था। विभागीय जांच सीओ कोतवाली द्वारा की जा रही थी। उनकी रिपोर्ट में दरोगा को दोषी ठहराया गया है। दरोगा के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई के लिए डीजीपी को लिखा गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही दरोगा पर बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।