जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रोजगार समिति की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रोजगार समिति की बैठक सम्पन्न*


———————————————-

*प्रवासी श्रमिकों को जिले में प्राथमिकता के आधार पर काम दिलाया जाए*
———————————————-

*महिला श्रमिकों को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराएं*
———————————————-

एटा। जिलाधिकारी सुखलाल भारती की अध्यक्षता में बुधवार को अपरान्ह में रोजगार समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। डीएम ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक अन्य राज्यों से जनपद में आए हैं। प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दिए जाने के संबंध में रोजगार समिति का गठन किया जा चुका है। उन्होंने बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी 6 माह में प्रवासी श्रमिकों को मनरेगा एवं विभिन्न प्रकार के रोजगार दिए जाने के संबंध में विस्तृत कार्ययोजना समस्त विभागाध्यक्ष द्वारा बना ली जाए। शासन की मंशानुरूप हर हाल में जनपद में प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दिया जाना है।

*डीएम ने कहा कि* मनरेगा कन्वर्जेंस से संबंधित विभाग इस ओर गंभीरता से ध्यान दें, जिले में मजदूरों की कमी नहीं हैं, हर हाल में सभी श्रमिकों को रोजगार मिलना चाहिए। लोक निर्माण विभाग, जल निगम, सिंचाई, लघु सिंचाई, उद्योग, कृषि, आईटीआई, कौशल विकास, समस्त कार्यदायी संस्थाओं आदि द्वारा प्रवासी श्रमिकों में श्रमिकों को चिन्हांकन कर उन्हें उनसे संबंधित रोजगार अवश्य दिया जाए। खेल के मैंदान जनपद में दो सौ से अधिक चिन्हित किए जा चुके हैं, अतिशीघ्र उनमें कार्य शुरू कराया जाए। महिला श्रमिकों को स्वयं सहायता समूह में शामिल कर स्वावलम्बी बनाया जाए।

*बैठक में* सीडीओ मदन वर्मा, डीएफओ अखिलेश पाण्डेय, एडीएम वित्त एवं राजस्व केशव कुमार, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, डीसी मनरेगा पीसी यादव, सीवीओ एसपी सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई, जल निगम, कृषि, उद्यान, उद्योग, लोक निर्माण विभाग, आईटीआई, लीड बैंक आदि विभागों से संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks