घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

*एटा ~ कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, गल्ला मंडी से चोरी हुई धान की बोरियों, घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में लॉक डाउन के दौरान जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्त को तीन बोरी धान व एक ई-रिक्शा सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

*घटना:-* दिनांक 09.06.2020 को वादी श्री संजय कुमार पुत्र रामलड़ैते गुप्ता निवासी कैलाश गंज थाना कोतवाली नगर एटा द्वारा थाना कोतवाली नगर पर पर इस आशय की सूचना दी गई कि दिनांक 09.06.2020 को वादी की गल्ला मंडी स्थित दुकान के सामने कवर किए हुए धान में से तीन बोरी धान अमित कुमार पुत्र राधेश्याम चौहान निवासी जिरसमी थाना कोतवाली देहात एटा ई-रिक्शा में लादकर चोरी कर ले गया है। इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर पर *मुअसं – 364/2020 धारा 379, 411 भादंवि* पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी:-* दिनांक 09.06.2020 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना पर उक्त घटना में वांछित अभियुक्त अमित कुमार को गल्ला मंडी के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया तीन बोरी धान तथा घटना में प्रयुक्त एक ई-रिक्शा बरामद किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता:-*
1. अमित कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी जरस्मी थाना कोतवाली देहात जनपद एटा।

*प्रकाश में आए अभियुक्त का नाम पता*
1- सन्नी उर्फ सनिया पुत्र देवेन्द्र यादव निवासी शीतलपुर कोतवाली नगर एटा।

*बरामदगी:-*
1- एक ई-रिक्शा।
2- तीन बोरी धान *(चोरी किया गया)*

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks