अवागढ़ को भी लग गई कोरॉना की नजर-रिपोर्ट,गिर्राज किशोर झा

अवागढ़ को भी लग गई कोरॉना की नजर!

एटा अवागढ़ को भी लग गई कोरॉना की नजर!
मनोज कुलश्रेष्ठ अवागढ़।को रोना ने आवागढ़ में मचाया हड़कंप! झोलाछाप डॉक्टर निकला पॉजिटिव ।बताते चलें कि 7 जून को गजराज पुत्र महेंद्र पाल मोहल्ला खिड़की निवासी अवागढ़ एटा को सांस लेने में हो रही परेशानी के कारण सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। वहां इनका पुराना सैंपल लिया गया जो कि पॉजिटिव आया सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान के प्रभारी डॉ रमाकांत ने इसकी पुष्टि की है। पूरे जनपद में मात्र इकलौता कस्बा अवागढ़ ही कोरोना संक्रमण से बचा हुआ था। लेकिन उसकी नजर यहां पर भी लग गई । पहले भी आगाह किया गया था कि कस्बा में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने के मायने ही लोग भूल गए हैं । बाजार में उमड़ी भीड़ को भी प्रशासन नहीं रोक पा रहा था। पुलिस प्रशासन की लापरवाही के कारण ही कस्बा के हालात बिगड़ने शुरू हो गए हैं । एसडीएम जलेसर ने बताया कि हॉटस्पॉट एरिया को 200 मीटर के दायरे में सील किया जाएगा। प्रशासनिक टीम के साथ वह मौके पर पहुंच रहे हैं।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks